एलबी सिंह ने अपने पिता के नाम पर बनवाया मेमोरियल हॉल
मुंबई। श्री लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट, पवई द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स में स्वर्गीय दुर्गविजय सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र तथा संस्था सचिव एलबी सिंह ने उनके नाम से निर्मित “श्री दुर्गविजय सिंह मेमोरियल हॉल” का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम स्वर्गीय दुर्गविजय सिंह की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। उनके परिवार के विवेक सिंह, प्राची ए सिंह, और नीलू ए सिंह, पुष्पांजलि अर्पित किया | कार्यक्रम में संस्था सचिव एल बी सिंह , उपसचिव विवेक सिंह, संस्था सदस्या श्रीमती प्राची ए सिंह, श्रीमती नीलू ए सिंह, और मोहम्मद आरजू करखी , पारसनाथ यादव , राय साहब सिंह, ने स्व. दुर्गविजय सिंह के जीवन प्रसंग उनके सामाजिक कार्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों , हाकिम सिंह , रमेश सिंह ,आर बी प्रजापति तथा श्रीमती सोनाली तिवारी, शिक्षको ,अन्य कमचारियों तथा विद्यार्थियों ने योगदान दिया। कार्यक्रम...